10वीं में फेल होने के बाद क्या करें 2026 । सभी विद्यार्थी को पता होना चाहिए

10th fail ke baad kya kare :- 10वीं का रिजल्ट हर विद्यार्थी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। कई छात्र अच्छे नंबर लाकर खुश होते हैं, लेकिन कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जिनका रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं आता है। कुछ छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, जबकि कुछ कई विषयों में कम अंक प्राप्त करते हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा डर, चिंता महसूस होता है।

बहुत से छात्रों को लगता है कि अब उनका भविष्य खत्म हो गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि एक परीक्षा में असफल होना जिंदगी की अंतिम हार नहीं होती। आज शिक्षा व्यवस्था में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनकी मदद से छात्र दोबारा तैयारी करके सफल हो सकते हैं। यह आर्टिकल उन छात्रों के लिए है जो 10वीं में फेल होने के बाद परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर आगे क्या करे। अगर आपके आसपास ऐसे छात्र हैं तो उन्हें जरूर शेयर कर देना।

सबसे पहले घबराएं नहीं

जब रिजल्ट खराब आता है तो छात्र खुद को दूसरों से कम समझने लगते हैं। कई बार वे सोशल मीडिया बंद कर देते हैं, दोस्तों से बात करना छोड़ देते हैं और अकेले रहने लगते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि ऐसे समय में शांत रहना चाहिए।10th fail ke baad kya kare

एक परीक्षा आपकी पूरी परीक्षा तय नहीं करती। दुनिया में ऐसे कई सफल लोग हुए हैं जिन्होंने शुरुआत में असफलता देखी लेकिन बाद में बड़ी सफलता हासिल हुई। तो आपको भी उस पाल का इंतजार करना है।

10वीं में फेल होने के बाद क्या करें ( 10th fail ke baad kya kare )

जिस भी छात्रों के मन में है कि आखिर दसवीं फेल होने के बाद क्या करें तो उन्हें बता दूं। नीचे हर विकल्प को आसान भाषा में समझाया गया है। इसे एक बार पढ़ ले।

1 विकल्प :- सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी करें ( Prepare for supplementary exam )

वर्तमान में कई बोर्ड फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका देते हैं। जिससे सप्लीमेंट्री, कंपार्टमेंट या पुनर्परीक्षा कहा जाता है। अगर आप सिर्फ एक या दो विषय में फेल हुए हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। क्योंकि इसमें आपका पूरा साल खराब नहीं होता है. आत्मविश्वास वापस आता है, अगले क्लास में एडमिशन आसान हो जाता है।

2 विकल्प :- रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन करवाएं ( Get rechecking or revaluation done)

कई बार छात्रों को लगता है कि उन्होंने अच्छा लिखा था लेकिन नंबर कम आए। ऐसी स्थिति में बोर्ड रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन का विकल्प देता है। जिससे छात्र दोबारा कॉपी जांच करवा सकता है,  जिससे नंबर जोड़ने में गलती हो तो सुधारी जाती है. छूटे हुए उत्तर को देखा जाता है, हालांकि हर बार नंबर बढ़ें ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आपको अपने प्रदर्शन पर भरोसा है तो ही यह विकल्प आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

3 विकल्प :- पढ़ाई दोबारा कैसे शुरू करें ( How to start studying again )

लगभग छात्रों के मन में होते हैं फेल होने के बाद सबसे कठिन काम होता है. दोबारा पढ़ाई शुरू करना. क्या अभी के समय में यह संभव होगा. तो बिल्कुल संभव है आप दोबारा पढ़ाई शुरू भी कर सकते हैं और आपको सफलता भी मिलेगी. बस कुछ बातों को ध्यान में रखना है।

पहले की अपने पढ़ाई की एक शेड्यूल तैयार कर लेनी है और सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाकर रखती है अर्थात सोशल मीडिया कम उपयोग करना है। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ेंना है, आसान विषय से शुरुआत करें, छोटे लक्ष्य बनाएं, नोट्स तैयार करे, खुद पर विश्वास रखें. इसमें एक अच्छी बात है कि आपको काफी सारे सब्जेक्ट का आंसर पता ही होगा और आपको बस कुछ ही सब्जेक्ट में समय देना पर सकता है जो भी विषय, आपको लगे कमजोर है उसपर थोड़ा अधिक ध्यान देना. आप देखेंगे अगले साल अच्छे नंबर से पास हो चुके होगे।

Q दोस्तों और रिश्तेदारों का दबाव कैसे संभालें?

Ans :- अधिकांश बच्चे फेल होने के बाद, सबसे ज्यादा लोगों की बातों से परेशान होते हैं। आखिर दोस्तों क्या बोलेंगे, इतना भी नहीं कर पाया, अब क्या करेगा, दूसरे बच्चे तो पास हो गए, ऐसी बातें सुनकर आत्मविश्वास टूट सकता है। परन्तु आपको याद रखना होगा कि लोग कुछ दिन बात करेंगे फिर भूल जाएंगे. आपकी family और मेहनत आपके हाथ में है. मेहनत करके अगली बार अच्छा रिजल्ट लाया जा सकता है।

Q क्या 10वीं में फेल होने के बाद करियर खत्म हो जाता है?

Ans :- बिल्कुल नहीं। आज दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो स्कूल में कमजोर थे लेकिन बाद में सफल हुए। सफलता सिर्फ मार्कशीट तय नहीं होती है। अगर कोई छात्र मेहनती है, सीखने की इच्छा रखता है और हार नहीं मानता तो वह आगे जरूर बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

10वीं में फेल होना थोड़ी नाराज की हो सकता है, लेकिन यह जिंदगी का अंत परीक्षा नहीं है। हर छात्र के जीवन में कभी न कभी कठिन समय आता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उस परिस्थिति का सामना कैसे करते हैं।

अगर आप आज असफल हुए हैं तो इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आपको थोड़ी और मेहनत और सही दिशा की जरूरत है। Supplementary exam, rechecking विकल्प है और दोबारा तैयारी जैसे कई रास्ते आपके सामने मौजूद हैं। आज का 10th fail ke baad kya kare लेख आपके लिये महत्वपूर्ण रहा होगा।

Leave a Comment