Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 आवेदन शुरू

bihar post matric scholarship :- 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वह आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के पूरी करे। लेकिन कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है। ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए बिहार सरकार बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (Post Matric Scholarship) योजना चलाती है.

इस योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे इंटर (11वीं-12वीं) आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और अन्य उच्च शिक्षा की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकें। इस वर्ष 2026-27 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए यदि आप पात्र हैं तो समय रहते आवेदन अवश्य करें।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप क्या है? Bihar post matric scholarship kya hai

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप बिहार सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है। जिससे पोस्ट मैट्रिक योजना के नाम से जानते है मैट्रिक यानी 10वीं के बाद की पढ़ाई। अर्थात यदि आपने 10वीं पास कर ली है और अब 11वीं, 12वीं या उससे आगे की पढ़ाई कर रहे हैं, तो पात्र होने पर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

अर्थात ऐसे छात्र जिनकी पारिवारिक स्थिति कमजोर है और वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं या पढ़ने के लिए राशि नहीं है. उन्हें सरकार इस योजना के तहत जोड़कर आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है ताकि छात्र स्कूल एवं कोचिंग फिश दे पाये।

bihar post matric scholarship वितरण

महत्वपूर्ण जानकारी विवरण
स्कॉलरशिप का नाम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
राज्य बिहार
लाभार्थी 10वी पास
सन 2026-27
प्रकिया ऑनलाइन
आवेदन शुरू 15-07-2026
अंतिम दिन 15-09-2026
आधिकारिक पोर्टल pmsonline.bihar.gov.in

 

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का 2026 में आवेदन शुरूBihar post matric scholarship

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की शुरुआत 15 जुलाई 2026 से हुई है। ऐसे में सभी पात्र विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करके जल्द आवेदन करें।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  1. बिहार के स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  2. 10वीं पास कर चुके होनी चाहिए।
  3. 11वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर या अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स में पढ़ाई कर रहे हों।
  4. निर्धारित श्रेणी के विद्यार्थी होनी चाहिए।
  5. परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मैट्रिक स्कॉलरशिप किन विद्यार्थियों को लाभ मिलता है?
  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • पिछड़ा वर्ग (BC)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
स्कॉलरशिप से क्या लाभ मिलता है?

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के अनुसार आर्थिक राशि प्रदान की जाती है। कई मामलों में ट्यूशन फीस, अन्य शैक्षणिक खर्च और निर्धारित सहायता राशि भी दी जाती है। राशि कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जैसा आप नीचे भी देख सकते हो।

कक्षा / कोर्स अनुमानित छात्रवृत्ति राशि (प्रति वर्ष)
11वीं ₹2,000
12वीं ₹2,000
आईटीआई (ITI) ₹5,000
पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा ₹10,000
बी.ए. (BA) ₹5,000
बी.एससी. (B.Sc) ₹5,000
बी.कॉम. (B.Com) ₹5,000
बी.एड. (B.Ed.) ₹5,000
एम.ए. (MA) ₹5,000
एम.एससी. (M.Sc) ₹5,000
एम.कॉम. (M.Com) ₹5,000
बी.टेक. / बी.ई. ₹15,000 तक
एम.टेक. ₹15,000 तक
एम.बी.बी.एस. (MBBS) ₹15,000 तक
बी.डी.एस. (BDS) ₹15,000 तक
बी.एससी. नर्सिंग ₹15,000 तक
जी.एन.एम. (GNM) ₹15,000 तक
डी.फार्मा (D.Pharm) ₹10,000 तक
बी.फार्मा (B.Pharm) ₹15,000 तक
एल.एल.बी. (LLB) ₹10,000 तक
एम.बी.ए. (MBA) ₹15,000 तक
एम.सी.ए. (MCA) ₹15,000 तक

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • वर्तमान कक्षा का एडमिशन प्रमाण
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • फीस रसीद

Bihar post matric scholarship 2026 आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. अपना Academic Year चुनें।
  3. यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration पर क्लिक करें। पहले से रजिस्ट्रेशन है तो Student Login करें।
  4. सभी दिशा-निर्देश (Guidelines) पढ़कर I Agree/Declaration पर टिक करें।
  5. आधार संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरकर Registration पूरा करें।
  6. अब User ID और Password से Student Login करें।
  7. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  8. शैक्षणिक (Academic) जानकारी भरें।
  9. कॉलेज/संस्थान और कोर्स का चयन करें।
  10. बैंक खाते की जानकारी भरें।
  11. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (जैसे आधार, फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंकपत्र, बोनाफाइड, फीस रसीद आदि)।
  12. Final Submit पर क्लिक करें।

आवेदन पत्र (Application Form) का Print/PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। आवेदन सबमिट होने के बाद पोर्टल पर समय-समय पर Application Status चेक करते रहें।

Bihar post matric scholarship Important Link
Post Matric ( BC- EBC) Registration Now 
Post Matric ( SC-ST) Registration Now
Bihar post matric नोटिस  Click Here
Join WhatsApp  Click Here
Join Telegram  Click Here
Official Website Click Here

 

अंतिम बात :-

हमें उन छात्रों के लिए लेख लिखे हैं जो मैट्रिक पास कर चुके हैं और आगे की पढ़ाई कर रहे हैं या फिर करने के बारे में सोच रहे हैं. इससे उन छात्रों को काफी मदद मिलेगी जिनकी पारिवारिक स्थिति कमजोर है और जो इस योजना के योग हैं तथा काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब आवेदन शुरू होगा. तो हम आपको पूरी जानकारी साझा कर दिये हैं बस आपको अपने दोस्तों तक, इस जानकारी को शेयर करना है ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा पाये. बिहार सरकार सभी दसवीं पास छात्रों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करती है तो आप इस बार चुके मत आवेदन कर दें।

Leave a Comment