Bihar Talent Search Test 2026 : रामानुजन गणित और सी.वी. रमन विज्ञान परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता, तारीखें

Bihar Talent Search Test :- क्या आपका बच्चा गणित या विज्ञान में अच्छा है? क्या वह कक्षा 6 से 12 में बिहार के किसी स्कूल में पढ़ता है? तो यह जानकारी आपके लिए है। बिहार सरकार एक ऐसी परीक्षा करा रही है जिसमें हिस्सा लेने की कोई फीस नहीं है और जीतने पर लैपटॉप तक मिल सकता है। फिर भी बहुत से परिवारों को इसके बारे में पता ही नहीं होता।

Bihar Talent Search Test 2026 क्या है

बिहार सरकार का विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग हर साल गणित और विज्ञान में अच्छे बच्चों को पहचानकर सम्मानित करना चाहता है। इसके लिए बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना यह परीक्षा कराती है। इसके दो हिस्से हैं:

  1. श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट (गणित)
  2. सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट (विज्ञान)

ये नाम दो महान भारतीय वैज्ञानिकों के सम्मान में रखे गए हैं। रामानुजन भारत के महान गणितज्ञ थे, और सी.वी. रमन को विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला था।

बच्चे के पास पहले से कोई कोचिंग या खास तैयारी होना जरूरी नहीं है। यह उन बच्चों के लिए अच्छा मौका है जो पढ़ाई में रुचि रखते हैं पर अब तक किसी प्रतियोगिता में नहीं बैठे।

बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और बिहार काउंसिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना ने एक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  6वी से 12वीं क्लास के बीच है. उन्हीं परीक्षा राष्ट्रीय गणित दिवस-2026 और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2027 के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इसके लिए दो अलग-अलग टेस्ट लिये जायेंगे।

सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है और परीक्षा घर के पास के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज या पॉलिटेक्निक में ऑनलाइन होगी।

Bihar Talent Search Test 2026 Overview

जानकारी विवरण
आयोजक  BCST, पटना (विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार)
कौन बैठ सकता है कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं
विषय  गणित और विज्ञान (दो अलग टेस्ट)
फीस कोई नहीं
परीक्षा श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स-2026 और सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2027
परीक्षा का तरीका ऑनलाइन, कंप्यूटर आधारित
आवेदन 24 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026
आधिकारिक पोर्टल bcstpatna.bihar.gov.in

अगर आप बिहार में कक्षा 6 से 12 के बीच पढ़ते हैं और गणित या विज्ञान आपका पसंदीदा विषय है, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार सरकार फ्री में छात्रों को लैपटॉप प्लस ₹5000 दे रही है. जी हां सरकार ने एक नई योजना के तहत यह राशि दे रही है अगर आपके परिवार में 6 क्लास से लेकर 12वीं क्लास के छात्र एवं छात्राएं हैं तो उन्हें इस योजना के तहत लाभ मिल सकता है इसके अलावा सरकार छात्रों को मेडल भी प्रदान कर रही है तो आपके बच्चे इंटरेस्ट रखते हैं तो फ्री में लैपटॉप और राशि मिल सकती है।

Bihar Talent Search Test documents

  • आधार कार्ड
  • स्कूल ID कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • Signature
  • बैंक पासबुक

Bihar Talent Search Test पात्र

  • जो बच्चा बिहार में पढ़ता हो
  • जो कक्षा 6 से 12 तक में हो
  • जिसे गणित या विज्ञान पसंद हो

Bihar Talent Search Test 2026 notificationBihar Talent Search Test

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 22 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड 22 नवंबर 2026
परीक्षा 24, 25 या 26 नवंबर 2026
Bihar Talent Search Test Registration कैसे करें?
  1. सबसे पहले bcst-test.ucanassess.in/registration पर जाएं। आप BCST की वेबसाइट bcstpatna.bihar.gov.in पर यहां से भी पहुंच सकते हैं।
  2. नीचे Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ऊपर दोनों बॉक्स को चुनें।
  4. नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और स्कूल की जानकारी भरें।
  5. अपनी कक्षा और विषय चुनें।
  6. बैंक वितरण दर्ज करें।
  7. सभी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. फॉर्म एक बार ध्यान से जांचकर Submit करें।
  9. अब रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।
  10. संभावित दस्तावेज: आधार कार्ड, स्कूल पहचान पत्र, फोटो और बैंक पासबुक। सटीक सूची रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर देख लें।

आपको किस दिन परीक्षा देनी है, यह BCST तय करेगा और एडमिट कार्ड पर लिखा होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार जरूरत पड़ने पर तारीखें बदली जा सकती हैं, जिसकी सूचना वेबसाइट और अखबारों से दी जाएगी।

Bihar Talent Search Test का परीक्षा का पैटर्न क्या है
बिंदु विवरण
कुल प्रश्न 25
प्रश्न का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ)
प्रति प्रश्न अंक 4
कुल अंक 100
नेगेटिव मार्किंग हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा
माध्यम ऑनलाइन (CBT)

 

Bihar Talent Search Test की तैयारी कैसे करें?
  1. NCERT से शुरुआत करें। अपनी कक्षा की किताब के कॉन्सेप्ट पक्के करें।
  2. रोज थोड़ा अभ्यास करें। गणित में फॉर्मूले और तेज कैलकुलेशन, विज्ञान में परिभाषाएं और डायग्राम पर ध्यान दें।
  3. ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें। स्क्रीन पर परीक्षा देने की आदत पड़ेगी।
    नेगेटिव मार्किंग याद रखें। जिस सवाल का आधा-अधूरा अंदाजा हो, उस पर जोखिम सोच-समझकर लें।
  4. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और केंद्र का पता देख लें।
स्थान पुरस्कार
प्रथम लैपटॉप + मेडल + प्रशस्ति पत्र + ₹5000
द्वितीय लैपटॉप + मेडल + प्रशस्ति पत्र + 4000
तृतीय लैपटॉप + मेडल + प्रशस्ति पत्र + 3000

 

FAQs

Q. परीक्षा जीतने पर क्या मिलेगा?

Ans :- राज्य स्तर पर टॉप 3 छात्रों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। जिला स्तर पर पहले स्थान को ₹5,000 और दूसरे स्थान को ₹3,000 नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ मिलेगा। तीसरे से दसवें स्थान तक के छात्र जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित होंगे।

Q1. इस परीक्षा में कौन भाग ले सकता है?

Ans :- बिहार के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाला कोई भी छात्र।

Q 2. आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

Ans :- 18 नवंबर 2026। आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हैं।

Q3. क्या आवेदन शुल्क लगेगा?

Ans :’ नहीं, आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Q4. क्या नेगेटिव मार्किंग है?

Ans :- हां, हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।

Q5. क्या एक छात्र दोनों परीक्षाएं दे सकता है?

Ans :- हां, छात्र एक या दोनों परीक्षाओं में बैठ सकता है।

Registration  Link
Notification check Link
Home Page Website  Click Here
Join WhatsApp  Click Here
Join Telegram  Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment