potato or tomato video prompt :- टमाटर और आलू वाला वीडियो बनाना चाहते हैं और आप इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब पर अपलोड करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिये है. क्योंकि ऐसे कई व्यक्ति हैं. जिन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है कि कैसे बनेगा, कौन सा prompt होना चाहिए और Editing कैसे करना है. हम इस लेख में, उनके बारे में संपूर्ण जानकारी साझा किये है।
अगर आप बिना कैमरा, बिना शूटिंग के सिर्फ टेक्स्ट लिखकर आलू या टमाटर पर प्रोफेशनल वीडियो बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इसे पूरा पढ़ें, क्योंकि इसमें सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि एक सही Video prompt लिखने का तरीका और उसे वीडियो में इस्तेमाल करने का पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है।
अगर आपने बीच का कोई हिस्सा छोड़ दिया, तो आपका बनाया हुआ प्रॉम्प्ट अधूरा रह जाएगा और वीडियो आपकी सोच जैसा नहीं आएगा. इसलिए हर स्टेप को क्रम में फॉलो करें।
Tamatar और Aalu वीडियो कैसे बनाएं
मान लीजिए, आपको आलू की खेती दिखाता एक cinematic वीडियो चाहिए, या टमाटर काटने का एक साफ-सुथरा close-up शॉट चाहिए. लेकिन आपके पास न prompt है, न ही करैक्टर है, न लोकेशन है. इस स्थिति में भी आप मस्त और ट्रेंडिंग स्टोरी जनरेट कर सकते हैं.
देखिए, अगर आप किसी भी साइज का वीडियो बनाना चाहते हैं जैसे कि इंस्टाग्राम short या यूट्यूब Long वीडियो, तो इसके लिए आपको एक Prompt की जरूरत होने वाली है और उसमें क्या-क्या ध्यान में रखना है उनके भी बारे में मालूम होनी चाहिए. ताकि जो वीडियो बने वह परफेक्टली अच्छी बने. जिससे आपको दोबारा बनाना ना पड़े। तो Video prompt बनाने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना है यह बहुत ही इंपॉर्टेंट है। हालांकि हम आपको इसके prompt भी नीचे दिए हैं आप उससे भी उपयोग कर सकते हैं. लेकिन यह जाना जरूरी है।
Tamatar or aalu video prompt ( वीडियो प्रॉम्प्ट कैसे बनाएं )
Step 1 :- एक अच्छे वीडियो प्रॉम्प्ट में 4 चीज़ें ज़रूर होनी चाहिए
Step 2 :- Subject वीडियो में क्या दिख रहा है
Step 3 :- उदाहरण: “खेत में लगे ताज़े हरे टमाटर के पौधे” या “एक किसान आलू खोद रहा है.
Step 4 :- Setting (जगह/माहौल) — दृश्य कहां हो रहा है, उदाहरण: “सुबह के समय एक हरे-भरे खेत में, दूर तक फसल फैली हुई”
Step 5 :- Light (रोशनी) — किस समय की, कैसी रोशनी
उदाहरण: “golden hour रोशनी”, “सुबह की हल्की धुंध वाली रोशनी”
Step 6 :- Camera (कैमरा मूवमेंट) — शॉट कैसे लिया जाए
उदाहरण: “धीमी close-up शॉट”, “drone से ऊपर से लिया गया wide शॉट”
इसके अलावा एक अलग लाइन में आवाज़/audio भी बताएं — जैसे “हल्की हवा की आवाज़, पक्षियों की चहचहाहट” — क्योंकि अगर आप आवाज़ नहीं बताएंगे, तो वीडियो बिना आवाज़ के भी आ सकता है।
Tamatar और Aalu wala video prompt कैसे बनाये
देखिए, आलू और टमाटर कार्टून वीडियो के लिए, एक video prompt होना बहुत जरूरत है और उस prompt का उपयोग, हम Flow या किसी भी ai वीडियो tool पर जनरेट कर सकते हैं. तो सबसे पहले हमें एक prompt चाहिए. जिसमें कैरेक्टर आवाज और लोकेशन खुद जनरेट कर पाए. तो इसके लिए सबसे बेहतरीन है Chat Gpt, इसी के द्वारा, हम एक कैरेक्टर जेनरेट करेगें. हालांकि नीचे हमने आपको video prompt उपलब्ध करवाए है. बस उसे कॉपी करके Chat Gpt में डालकर, आगे की सीन मांग सकते है।
Step 1 :- पहले अपने मोबाइल में Chat Gpt ओपन करें, अगर आपके फोन में है तो ठीक है यदि नहीं है तो सबसे पहले
Step 2 :- Chrome में लॉगिन हो जाने के बाद, नया चैट विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3 :- अब नीचे बॉक्स में टमाटर और आलू वीडियो Prompt और 4K quality लिखकर जनरेटर बटन पर क्लिक करना है।
Step 4 :- कुछ सेकेंड वेट के बाद, नया Prompt आ जाएगा. बस उसे कॉपी करके गूगल Flow में पेस्ट कर देना है आगे की प्रक्रिया नीचे बताइए।
Video prompt Link Click
उदाहरण प्रॉम्प्ट (टमाटर के लिए) :-
“एक पका हुआ लाल टमाटर लकड़ी की टोकरी में रखा है, सुबह की सुनहरी golden-hour रोशनी उस पर पड़ रही है, कैमरा धीरे-धीरे टमाटर के पास close-up आता है, background में हल्की खेत की आवाज़ और पक्षियों की चहचहाहट, cinematic 4K”
उदाहरण प्रॉम्प्ट (आलू के लिए):
“एक किसान खेत में हाथ से मिट्टी से ताज़े आलू निकाल रहा है, सुबह हल्की धुंध है, कैमरा साइड से wide angle में स्थिर शॉट लेता है, हल्की हवा और मिट्टी खुरचने की आवाज़, natural documentary style”
ध्यान रखने वाली बातें :- प्रॉम्प्ट को 30-80 शब्दों के बीच रखें — न बहुत छोटा, न बहुत लंबा, एक समय में एक ही मुख्य एक्शन और एक ही कैमरा मूवमेंट रखें, भीड़-भाड़ वाला प्रॉम्प्ट भ्रम पैदा करता है, generic शब्द जैसे “realistic” अकेला न लिखें, बल्कि “photorealistic, natural texture, shallow depth of field” जैसे specific फोटोग्राफी टर्म्स इस्तेमाल करें।
Google Flow में Tamatar और आलू video कैसे बनाये
Step 1 :- सबसे पहले Chrome ब्राउज़र में flow.google.com खोलें।
Step 2 :- अपनी पर्सनल Gmail ID से sign in करें।
Step 3 :- अपने मकसद के हिसाब से सही मोड चुनें — जैसे Text to Video, Frames to Video (अगर आपके पास पहले से कोई इमेज है) या Ingredients to Video।
Step 4 :- अब video की size क्या करना चाहते हैं उसे चुने 9:16 या 16:9।
Step 5 :- वीडियो के लिए मॉडल सिलेक्ट करें यानि यह फिलहाल सबसे बेहतर मॉडल है और साथ में सिंक्रोनाइज़्ड आवाज़ भी बनाता है।
Step 6 :- अब ऊपर बताए तरीके से बनाया हुआ प्रॉम्प्ट टेक्स्ट बॉक्स में डालें, और Generate पर क्लिक करें।
अब कुछ समय wait करे, जब वीडियो बन जाए, तो साउंड ऑन करके ज़रूर देखें, आवाज़ वीडियो के साथ ही अपने आप जनरेट होती है। अगर पहला रिज़ल्ट मनचाहा नहीं आया, तो एक बार में सिर्फ एक चीज़ बदलें. जैसे सिर्फ लाइटिंग या सिर्फ कैमरा मूवमेंट और दोबारा जनरेट करें। इससे यह समझ आता है कि किस बदलाव का क्या असर पड़ता है।
अगर क्लिप को लंबा करना है, तो शुरुआती प्रॉम्प्ट को किसी एक्शन के बीच में खत्म होने की बजाय एक pause पर खत्म करें — इससे Extend फीचर से क्लिप आगे बढ़ाना आसान होता है। किसी एक हिस्से को ठीक करने के लिए Lasso Tool का इस्तेमाल करें।
Tamatar और Aalu wala वीडियो editing कैसे करें
Video एडिटिंग करने के लिए मोबाइल और वीडियो सॉफ्टवेयर काफी सारे हैं. लेकिन जो सबसे आसान और सरल है, वो inshot है. जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति आसानी से एडिटिंग कर सकता है.
- सबसे पहले आपको inshot एप्स ओपन कर लेना है।
- video विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब New पेज लेना है।
- इसके बाद सभी Video सीन को select करना है।
- जब video inshot हो जाये तो निचले Tab में Canvas पर क्लिक करना है आप किस साइड में वीडियो एडिट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना है।
- एक-एक करके सीन बाय सीन वीडियो देख लेना है
ऊपर एक्सपोर्ट का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करना है अब वीडियो की साइज सिलेक्ट करके एक्सपोर्ट कर देना है. वीडियो एडिट होकर आपके फोन में प्राप्त हो जाएगा।
अंतिम बात :-
हमें आशा है कि आप आलू टमाटर वाला वीडियो बना पाए होंगे. क्योंकि हमने आपको एक बेसिक से एडवांस तक की, संपूर्ण जानकारी साझा कर पाए. सबसे पहले prompt जनरेट करना सीखें और वीडियो कैसे बनाना सीखें इसके बाद एडिटिंग कैसे करनी है इन सभी के बारे में सारी जानकारी शेयर किये। आपको पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर कब वीडियो अपलोड करते हैं।
