बिहार फ्री जमीन कैसे मिलेगा 2026 ( मुक्त 3 डिसमिल जमीन )

Bihar free land kaise milega :- बिहार निवासियों के लिए खुशखबरी है, ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा में है और उनके पास बीपीएल कार्ड है तो उनको बता दूं कि अगर आपके पास रहने के लिए जमीन नहीं है. तो बिहार सरकार एक योजना चलाई है जिसके तहत आपको मुफ्त में जमीन मिल सकती हैं. अगर आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं और कौन-कौन से कागजात लगेंगे, कैसे अप्लाई करना है, कहां जमा करना है. तो आज का Bihar free land kaise milega लेख आपके लिये ही है।

Abhiyan Basera योजना क्या है

आप सभी को पता ही होगा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है जिसके कारण काफी लोगों का घर से लेकर पूरी जमीन पानी में चली जाती है. इसके अलावा ऐसे कई परिवार हैं जो सरकारी जमीन या फिर किसी दूसरे जमीन पर रह रहे हैं. इसके अलावा लगभग परिवार होगे जिनके दादा परदादा जमीन नहीं खरीद पाये हैं.

ऐसे परिवारों के लिए ही बिहार सरकार अभियान बसेरा योजना के तहत, प्रति परिवार के मुखिया को 3 डिसमिल फ्री जमीन दी जा रही है. अगर आपके गांव में ऐसे परिवार हैं या फिर लोग हैं जिसके पास जमीन नहीं है वह किसी सड़क किनारे रह रहे हैं या फिर किसी दूसरे के जमीन पर घर बनाए हुए हैं उन्हें जरूर बता दे।

Bihar free lands वितरण

महत्वपूर्ण जानकारी विवरण
योजना नाम अभियान बसेरा
परिवार भूमिहीन
राज्य बिहार
जमीन 3 डिसमिल
जाति EBC, BC, ST, SC
तारीख 22 sep 2026
आवेदन प्रकिया ऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक पोर्टल https://abhiyanbasera.bihar.gov.in/

 

बिहार फ्री जमीन के लिए योग कौन है

अब बात कर लेते हैं आखिर किन लोगों को लाभ मिलेगा और कैसे मिलेगा. अगर आप बिहार के हैं और किसी भी जिले से हैं तो आपको यह लाभ जरूर मिलेगा बस आपके पास जमीन नहीं होनी चाहिए यानी आपके बाप दादा या फिर किसी भी व्यक्ति के नाम पर एक भी जमीन नहीं होनी चाहिए साथ ही आपका बीपीएल रेखा में नाम होना चाहिए और इसके अलावा आप बिहार के निवासी होनी चाहिए।

बिहार में फ्री जमीन लेने के लिए कौन से कागजात लगेंगे

  1. एक मोबाइल नंबर
  2. राशन कार्ड
  3. घोषणा पत्र
  4. परिवार के सभी का आधार कार्ड
  5. परिवार के साथ एक फोटो

Bihar free land kaise milega

ऐसे कई सारे लोग है जो यही सवाल किये थे. आखिर भूमिहीन लोगो को लाभ कैसे मिलेगा. तो आप सभी को बता दूं कि सरकार यहां पर कैंप लगा रही है यानि बिहार के हर एक पंचायत में कैंप लगाये जा रहे हैं. जहां पर आपको अपना घोषणा पत्र जमा करना हैं और परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड जरूर लगाना है उसके बाद documents सत्यापन होने के पश्चात, वहीं पर आपको रसीद भी प्राप्त हो सकती है. और आपको बता दूँ कि अंचलों मैं भी इसकी सूचना जारी हो चुकी है आप अपने आंचल या आपके गांव के पंचायत प्रवेश करे।

ऐसे लगभग व्यक्ति होंगे जो कहीं दोड़ भाग नहीं करना चाहते हैं तो उनके लिए सरकार ने ऑफिशल पोर्टल भी जारी की है लाभार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. बस उनके लिये ऑफिशल पोर्टल पर documents submit करनी है।

Bihar free land yojana online apply कैसे करें
  • सबसे पहले बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल खोले।
  • होमपेज पर आवेदन करें विकल्प को चुनें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब ओटीपी (OTP) के जरिए लॉगिन करें।
  • फॉर्म में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें।
  • अब जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • Submit करे।

ऐसा आप कर लेते हैं तो आपको एक रिसीविंग प्राप्त हो जाएगी. उसे आपको निकाल कर रख लेना है हालांकि आपके डॉक्यूमेंट Verify होने के बाद ही, कुछ सूचना मिल सकती है।

Q बिहार में 1 कट्ठा में कितना डिसमिल होता है?

Ans :- बिहार में सामान्यत 1 कट्ठा जमीन 3.125 से 3.33 डिसमिल (लगभग पौने तीन से सवा तीन डिसमिल के बराबर होती है

अंतिम बात :-

आशा करते है Bihar free lands kaise milega लेख उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है. जिनके जमीन नहीं है उनके लिए यह योजना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा. हालांकि बिहार सरकार इस योजना से काफी मदद भी कर रही है. अगर आपके गांव या आसपास अन्यथा फैमिली में कोई भी व्यक्ति है जिन्हें रहने के लिए या फिर कुछ भी जमीन नहीं है वह इस योजना के लिए योग हो सकते हैं बस उन्हें इस मैसेज को शेयर कर देना ताकि उन्हें पता चल पाए की आखिर कैसे लाभ मिलेगा।

Leave a Comment